Winter Special Dishes : गाजर एक ऐसी सब्जी है जो ठंड के मौसम में लगभग हर घरों में बहुत ही आसानी से मिल जाती है. गाजर खाने से न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि कई शारीरिक बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है पर ये जरूरी नहीं कि गाजर खाना हर किसी को पसंद हो.
दोस्तों ठंड के मौसम में गाजर का हलवा नहीं खाया तो क्या खाया? वैसे भी हलवा रेसिपी भारतीय व्यंजनों में से सबसे लोकप्रिय विकल्प है और खासकर गाजर का हलवा तो आपको लगभग सभी इंडियन रेस्टौरेंट से लेकर हर शादी ब्याह के फंकशन में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. और इसकी सबसे खासियत ये है की इसका स्वाद कभी निराश नहीं करता.
इसलिए आज हम बनाएंगे गाजर का हलवा वो भी बिना खोये का.जी हां दोस्तों ये हलवा घर पर आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है और इसमें लागत भी कम लगती है. तो चलिए बनाते है बिना खोये का गाजर का हलवा-
कितने लोगों के लिए-5 से 6
कितना समय-25 से 30 मिनट
हमें चाहिए –
गाजर -1 किलो ( घिसी हुई )
फुल क्रीम दूध -1.5 लीटर
चीनी -200 ग्राम
काजू -8-10 (बारीक कटे हुए )
बादाम- 8-10 (बारीक कटे हुए )
किशमिश-9 से 10
इलायची पाउडर -½-चम्मच
घी-1 टेबल स्पून
