Samosa Recipe: ताजे हरे मटर का मौसम आ गया है. बाजार से हरे मटर लाएं और हल्की सर्दी के इस मौसम में गरमागरम चाय और हरी चटनी के साथ हरे मटर के समोसे का आनंद उठाएं. अकसर समोसे को देख कर लगता है कि इसे बनाना कठिन है लेकिन ऐसा नहीं है, इसे आसानी से घर पर ही तैयार किए जा सकता हैं.
समोसे के कवर के लिए सामग्री
1 कप मैदा
¼ कप तेल
¼ छोटा चम्मच नमक
गूंधने के लिए पानी
विधि :
- सभी सामग्री को मिला कर समोसे का आटा गूंध लें.
- यह न तो काफी सख्त हो और न ही गीला हो.
- इसे 10 मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दें.
भरावन के लिए सामग्री :
1 कप हरा मटर (हल्का उबला हुआ)
1 छोटा आलू (अच्छी तरह उबाल कर मसल लें)
1 बड़ा चम्मच तेल
¼ चम्मच जीरा
¼ चम्मच अजवायन
¼ चम्मच काला जीरा
¼ चम्मच हींग
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच धनिया पाउडर
¼ चम्मच गरम मसाला पाउडर
¼ चम्मच अमचूर पाउडर (आमचूर)
¼ चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
¼ कप हरी धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
विधि :
- कड़ाही में तेल गरम करके उसमें जीरे का तड़का लगाएं.
- इसमें हींग डालें.
- अब लहसुन और अदरक का पेस्ट मिला कर चलाएं.
- इसमें कटी हुई हरी मिर्च, सारे मसाले, आमूचर पाउडर, नमक डाल कर हल्का भूनें.
- अब मसले हुए आलू को इसमें अच्छी तरह से मिलाएं.
- उबली हुई मटर भी डाल कर मिक्स कर लें.
- सबसे आखिरी में बारीक कटा धनिया डालें ताकि उसकी फ्रेशनेस बनी रहे.
- इस भरावन को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने को रख दें.
