तीज के उपलक्ष्य पर दिल्ली प्रैस द्वारा गृहशोभा कुकिंग क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पंसारी ग्रुप ने सेहत आपकी वादा हमारा का स्लोगन देकर प्रतियोगिता में मौजूद महिलाओं को अपने घर परिवार के साथ खुद की भी हेल्थ का ध्यान रखने की सलाह दी. इस इवेंट में सेहत, कुकिंग और वीमेनहुड पर सारा फोकस था. कार्यक्रम दिल्ली के जनकपुरी के दिल्ली हाट में स्थित स्टारडम बैंकुएट हाल में 17 , अगस्त, 2023 को आयोजित किया गया. जिसमें बढ़चढ़ कर महिलाओं ने हिस्सा लिया.
कहते हैं न की अगर कार्यक्रम की शुरुआत मजेदार तरीके से हो, तो पूरे कार्यक्रम में जान आ जाती है.
और ऐसी ही जोश के साथ हुई इस मजेदार कार्यक्रम की शुरुआत. जिसका श्रेय एंकर अंकिता मंडाल
को जाता है. जिन्होंने वहां मौजूद महिलाओं में मजेदार एक्टिविटीज से कार्यक्रम की शुरुआत करके
उसमें जोश उत्पन्न करने का काम किया और ये जोश व उत्साह उनमें आखिर तक देखने को मिला.


न्यूट्रिशन सैशन
इसके बाद नूट्रिशनिस्ट निकिता अग्रवाल ने स्टेज पर आकर प्रोग्राम में और जान डालने का काम किया. उन्हें कहां कि ये सच है कि आज महिलाएं अपनों की हैल्थ का ध्यान रखतेरखते जानेअनजाने में खुद की हैल्थ को पूरी तरह से इग्नोर कर रही हैं. जो उन्हें धीरेधीरे स्ट्रेस , एंग्जायटी , हार्मोन इम्बैलेंस , वेट गेन जैसी समस्याओं की गिरफ्त में ले जा रहा है.
