आजकल हर किसी को अपनी हेल्थ का ख्याल रहता है. लोग अपनी हेल्थ का ख्याल रखने के लिए हल्का खाना पसंद करते हैं और हल्का खाने के साउथ इंडियन डिश फेमस है. आज हम आपके हेल्दी और टेस्टी लेमन राइस के बारे में बताएंगे. लेमन राइस एक टेस्टी डिश है, जिसे आसानी से बनाया जा सकता है.

हमें चाहिए

300 ग्राम चावल

आधा कप मूंगफली के दाने

सूखी हुई दो साबुत लाल मिर्च

एक चम्मच सफेद उड़द दाल

एक चम्मच सरसों के दाने

एक चम्मच चना दाल

आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

ये भी पढ़ें- Monsoon Special: ब्रेकफास्ट में बनाएं हैल्दी और टेस्टी ओट्स रवा ढोकला

आधी छोटी चम्मच मेथी दाना

तीन चम्मच नींबू का रस

चुटकीभर हींग

10-12 करी पत्ते

एक चम्मच ताजा नारियल कुतरा हुआ

एक चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

सजावट के लिए

कुतरे हुए ताजे नारियल से डिश को गार्निश कर परोसें.

बनाने का तरीका

- चावल को अच्छी तरह धो लें और 20 मिनट के लिए भिगो दें.

- पानी और चावल में नमक डालकर उबाल लें. जब चावल पक जाएं तो बचा पानी फेंक दें.

- कड़ाही में तेल गर्म करें और चुटकीभर हींग डाल दें.

- अब इसमें लाल मिर्च, उड़द दाल, चना दाल और मेथी दाना मिला दें. सारी सामग्री को तब तक मिलाएं, जब तक दाल लाइट ब्राउन न हो जाए.

ये भी पढ़ें- Monsoon Special: नाश्ते में फैमिली को खिलाएं पनीर चीला

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...