Breakfast : हर घर में महिलाएं आमतौर पर काफी चिंतित रहती है नाश्ते में क्या बनाएं जो सेहत के लिए हेल्दी हो. बच्चों से लेकर बड़ो के लिए घर पर ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी लौकी पालक बौल्स और आलू लच्छा पनीर बौल्स. आइए आपको इसकी रेसिपी बताते है.
- लौकी पालक बौल्स
सामग्री
1. 1 छोटी लौकी
2. 100 ग्राम पालक
3. 2 हरीमिर्चें
4. 1/2 कप बेसन
5. 1 छोटा चम्मच जीरा
6. 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
7. चुटकीभर हींग
8. 1 छोटा चम्मच अनारदाना सूखा
9. रिफाइंड तेल तलने के लिए
10. नमक स्वादानुसार.
विधि
लौकी छील बारीक कस कर निचोड़ लें. पालक अच्छी तरह धो कर बारीक काट लें. हरीमिर्च भी बारीक काट लें. तेल को छोड़ कर बाकी सारी सामग्री मिला लें. तेल गरम करें. तैयार सामग्री की बौल्स बना कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. गरमगरम लौकी पालक बौल्स चटनी के साथ सर्व करें.
2. आलू लच्छा पनीर बौल्स
सामग्री
1. 250 ग्राम पनीर
2. 4 बड़े आकार के आलू
3. 2 बड़े चम्मच मैदा
4. 2 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर
5. 1 छोटा चम्मच हरीमिर्च पेस्ट
6. 1/2 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
7. 1/2 छोटा चम्मच गरममसाला
8. 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
9. 1 छोटा चम्मच नीबू का रस
