होली के मौके को अगर आप भी खास बनाना चाहती हैं तो बनाए ये खास डिश मक्का पापड़ी चाट और खास बात यह होगी कि इस रेसिपी में आपका प्यार मिला होगा जो निश्चित तौर पर आपके त्योहार को और भी खास बना देगा.
स्टार्टर रैसिपीज- यूं बनाएं मक्का पापड़ी चाट और साबूदाना फ्रूट बाउल
सामग्री
- 1 कप मक्के का आटा
- 1/4 कप मैदा
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1/2 कप दही
- 1 बड़ा चम्मच हरी चटनी
- 1 बड़ा चम्मच सोंठ
- 1 उबला आलू
- 1 प्याज बारीक कटा
- 1 टमाटर बारीक कटा
- 1 हरीमिर्च बारीक कटी
- 1 छोटा चम्मच धनियापत्ती कटी
- लालमिर्च पाउडर
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार.
विधि
मक्के के आटे और मैदे को छान कर नमक और तेल डाल कर गूंध लें. इसे पतला बेल कर तिकोने आकार में काट लें. गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें. प्लेट में निकाल कर इस के ऊपर प्याज, टमाटर व आलू काट कर डालें. ऊपर से दही, चटनी, सोंठ और धनियापत्ती, हरीमिर्च और नमक डाल कर सर्व करें.
साबूदाना फ्रूट बाउल
सामग्री
- 1/2 कप साबूदाना
- 1/2 कप नारियल का दूध
- 3 बड़े चम्मच कंडैंस्ड मिल्क
- थोड़े काजूबादाम के टुकड़े
- थोड़े से कटे फल सेब, अनार, संतरा, पाइनऐप्पल.
विधि
साबूदाने को पानी में भिगो कर उबाल लें. छलनी में डाल कर ठंडे पानी से धो लें. एक कड़ाही में कंडैंस्ड मिल्क और नारियल का दूध डाल कर गरम करें. फिर साबूदाना डाल कर 1-2 मिनट तक चला लें. फिर कटे फल और काजूबादाम डाल कर परोसें.
