Icecream : गरमी के मौसम में जब जब चारों तरफ गरमी और लू का बोलबाला रहता है, ऐसे में हर समय मन कुछ ठंडाठंडा खाने को करता है. इसीलिए गरमियों के मौसम में आइस्क्रीम पार्लर पर बहुत भीड़भाड़ रहती है. पर हर बार पार्लर से आइसक्रीम खाना न तो बजट फ्रैंडली होता है और न ही सेहतमंद, इसलिए यदि थोड़े से प्रयास से घर पर ही आइसक्रीम बना ली जाए तो पैसों की बचत के साथ साथ हैल्दी आइसक्रीम भी खायी जा सकती है.
आज हम आप को एक ऐसा ही प्रीमिक्स बनाना बता रहे हैं जिसे एक बार बना लेने के बाद आप किसी भी फ्लैवर की आइसक्रीम घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकती हैं.
तो आइए, जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है :
कितने लोगों के लिए : 10
बनने में लगाने वाला समय : 20 मिनट
मील टाइप : वेज
सामग्री
बादाम : 1 कप
काजू : 1 कप
शक्कर : 1 कप
मिल्क पाउडर : 1 कप
कौर्नफ्लोर : ¾ कप
विधि
सभी सामग्री को एकसाथ मिक्सी में ग्राइंड कर लें. जब यह फाइन पाउडर हो जाए तो एक एअरटाइट कांच के जार में भर कर रख लें. यह एक ऐसा प्रीमिक्स है जिस से आप एक बेसिक आइसक्रीम तैयार कर सकेंगी और फिर इस में मनचाहा फ्लैवर और एसेंस डाल कर कोई भी आइसक्रीम बना सकती हैं.
