Homemade Potato Snacks : अगर आप कुछ हैल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहाते है तो आसान तरीकों से बनाएं मैंगो आलू कुरकुरे. ये है कुछ टिप्स घर पर तैयार किए हुए मैंगो आलू कुरकुरे की डिश की रेसिपी.
सामग्री
- 50 ग्राम कच्चे काम के टुकड़े
-150 ग्राम उबले बेबी आलू
-10 एमएल औयल
- 15 एमएल मैंगो पल्प
- 3 ग्राम सौंफ
- 3 ग्राम कलौंजी
- 5 ग्राम लहसुन का पेस्ट
-5 ग्राम हरी मिर्च का पेस्ट
- 15 ग्राम गुड़
-5 एमएल सिराचा सौस
- गार्निश के लिए 2 केले की पत्तियां
-10 ग्राम सेव गार्निश के लिए
- तलने के लिए तेल
- नमक स्वादानुसार.
विधि
सब से पहले बेबी आलुओं के छिलके उतार कर उन्हें 70% तक पकाएं. पकने पर ठंडा होने दें. फिर आलुओं को हलके हाथों से दबा कर हलका सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें. अब पैन में तेल गरम कर के उस में सौंफ और कलौंजी को
1 मिनट चटकाने के बाद उस में हरीमिर्च व लहसुन का पेस्ट डाल कर 5 मिनट तक हलकी आंच पर पकाएं. फिर इस में कटे आम के टुकड़े, सिराया सौस, गुड़, नमक और मैंगो पल्प डाल कर अच्छी तरह मिश्रण बनाएं. जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो इस में फ्राइड आलू डाल कर आराम से मिक्स करें. फिर प्लेट में केले की पत्तियों पर रख कर उन में परोस कर मिंट, सेव से गार्निश करें.
