दीवाली का त्योहार आ चुका है घरों में लोग सफाई कर रहे है. दीवाली त्योहार में पकवान के लिए बेहद खास है. मिठाई की मिठास से रिश्तों में रौनक आ जाती है. इस दीवाली अपने घर बनाए ये खास मिठाईयां जो स्वाद में एकदम हटके है. आइए आपको बताते है मिठाईयों की खास रेसिपी.

  1. खजूर की पोटली

सामग्री

1. 1 कप मैदा

 2. 1/4 कप सूजी

 3. 1/4 कप घी

 4. 1 कप दूध

 5.  50 ग्राम मावा

6. 2 बड़े चम्मच पिसी चीनी

 7. 1/4 कप खजूर

 8. 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

 9. 1/3 कप चीनी

10.  थोड़ा सा केसर.

विधि

एक बाउल में मैदा, सूजी और घी को मिलाएं फिर इस में थोड़ाथोड़ा दूध मिलाते हुए मुलायम आटा गूंध लें. भरावन तैयार करने के लिए मावा व खजूर को भून कर चीनी मिला कर ठंडा होने दें. फिर इस में इलायची पाउडर और केसर मिला कर अलग रख दें. गुंधे आटे की छोटीछोटी लोइयां बना कर उन्हें पूरियों की तरह बेल लें. अब प्रत्येक पूरी में भरावन भर कर पोटली का आकार दें और घी में सुनहरा होने तक तलें. अब एक पैन में 1/4 कप पानी और चीनी डाल कर चाशनी बना लें. चाशनी में सभी पोटली डिप कर सर्व करें.

2. केला पनीहारम

सामग्री

1. 50 ग्राम जामुन गुठली निकला

 2. 80 ग्राम पका केला

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...