रंगों के त्योहार होली के अवसर पर घरों में गुझिया बनाई जाती है. कुछ लोगों को घर में गुझिया बनाना मुश्किल लगता है. लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है. आइए जानें इसकी रेसिपी.
गुझिया
सामग्री
- 1 कप मैदा द्य जरूरतानुसार तेल
- जरूरतानुसार पानी.
स्टफिंग के लिए
- 11/2 कप मावा कद्दूकस किया द्य 1/4 कप सूखा नारियल कद्दूकस किया द्य 2 बड़े चम्मच बारीक सूजी द्य 1 टेबल स्पून काजू द्य 1 बड़ा चम्मच बादाम द्य 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी द्य 1 बड़ा चम्मच मगज
-1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर द्य 4-5 टेबल स्पून बूरा या पाउडर चीनी द्य जरूरतानुसार चीनी चाशनी के लिए द्य 6 केसर के धागे.
विधि स्टफिंग की
एक पैन में नारियल को अच्छी तरह से सुनहरा होने तक भूनें और अलग निकाल लें. उसी पैन में सूजी को सुनहरा होने तक ड्राई रोस्ट करें ओर निकाल लें. काजू और बादाम को एकसाथ भून कर दरदरा पीस लें. मगज और चिरौंजी को भी एकसाथ भून लें. आखिर में मावा भून कर इलायची पाउडर और किशमिश मिलाएं और नरम होने तक पकाएं. फिर उसे भी बाउल में निकाल लें और चीनी डाल कर अच्छी तरह सभी चीजों को मिक्स कर लें.
विधि चाशनी की
पानी में चीनी मिला कर चीनी के घुलने तक पकाएं और उस में केसर डाल कर दें.
