बच्चों के लिए उनकी पसन्द का भोजन बनाना अक्सर बहुत बड़ी चुनौती होती है क्योंकि वे बहुत चूजी होते हैं. इसके अलावा उन्हें दिन में कई बार भूख भी लगती है. उन्हें समुचित पोषण मिले इसके लिये आवश्यक है कि उन्हें हैल्दी भोजन दिया जाए. आजकल बच्चे पिज़्ज़ा, बर्गर और नूडल्स जैसे फ़ास्ट फ़ूड के दीवाने हैं परन्तु फ़ास्ट फूड पेट तो भर सकता है परन्तु इनमें पोषण न के बराबर होता है. आपकी इसी समस्या का हमने समाधान किया है हमने आज अपनी इन 2 रेसिपीज के साथ. पानी पूरी को अक्सर चाट के रूप में जाना जाता है परन्तु आज इसी पानी पूरी से हमने बच्चों के लिए फ़ास्ट फ़ूड तैयार किया है तो आइए देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाया जाता है. इन्हें बनाते समय ध्यान रखें कि आटे की पानी पूरी के स्थान केवल सूजी से बनी पूरी का ही प्रयोग करें क्योंकि सूजी की पूरी आटे की अपेक्षा थोड़ी मोटी होती है जिससे वह जल्दी गलती नहीं है-
-मैक्सिकन पानी पूरी
कितने लोगों के लिए 6
बनने में लगने वाला समय 20 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
सूजी पानी पूरी 6
हरी शिमला मिर्च 1/4
लाल शिमला मिर्च 1/4
पीली शिमला मिर्च 1/4
प्याज 2
अदरक, लहसुन पेस्ट 1 टीस्पून
उबले कॉर्न 1 टीस्पून
उबले राजमा 1 टीस्पून
शेजवान सॉस 1 टीस्पून
