सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक हर गृहिणी की एक ही समस्या होती है कि आज क्या बनाया जाए. लौकी, तोरई, कद्दू, पालक जैसी हरी सब्जियां औऱ बहुत तली भुनी, मिर्च मसाले वाली सब्जियों को भी रोज नहीं खाया जा सकता. ऐसे में बच्चों की डिमांड होती है टेस्टी खाना की. टेस्टी फूड हेल्दी नहीं होते ऐसे में माएं परेशान रहती है घर में टेस्टी और हेल्दी क्या बनाएं और बच्चे बड़े ही प्यार से खाएं हेल्दी डिश. तो लेड़ीज बिलकुल चिंता ना करें. घर में झटपट से बनाएं साबूदाना फ्रूट बाउल और स्वीट पोटैटो सूप. ये रही रेसिपी, बच्चों से लेकर बड़े भी बड़े प्यार से खाएंगे.
- साबूदाना फ्रूट बाउल
सामग्री
1. 1/2 कप साबूदाना
2. 1/2 कप नारियल का दूध
3. 3 बड़े चम्मच कंडैंस्ड मिल्क
4. थोड़े काजूबादाम के टुकड़े
5. थोड़े से कटे फल सेब, अनार, संतरा, पाइनऐप्पल.
विधि
साबूदाने को पानी में भिगो कर उबाल लें. छलनी में डाल कर ठंडे पानी से धो लें. एक कड़ाही में कंडैंस्ड मिल्क और नारियल का दूध डाल कर गरम करें. फिर साबूदाना डाल कर 1-2 मिनट तक चला लें. फिर कटे फल और काजूबादाम डाल कर परोसें.
2. स्वीट पोटैटो सूप
सामग्री
1. 2 शकरकंदी
2. 1 बड़ा चम्मच हरी शिमलामिर्च कटी
3. 1 बड़ा चम्मच लाल शिमलामिर्च कटी
