मैंगो पुडिंग

सामग्री

150 एमएल दूध क्रीम वाला, 2 छोटे चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच मैंगो जैम, 2 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 कप मैंगो प्यूरी,  1 पैकेट मैंगो जैली, 1 कप आम कटे.

विधि

दूध को उबाल कर उस में चीनी और जैम मिलाएं. थोड़े पानी में कौर्नफ्लोर मिला कर दूध में मिला कर गाढ़ा होने तक पकाएं. आंच से उतार कर क्रीम डाल कर अच्छी तरह फेंट लें. तैयार मैंगो क्रीमी को एक सर्विंग बाउल में डाल कर सैट होने के लिए फ्रिज में रखें. 1/2 पैकट मैंगो जैली से जैली तैयार कर लें. ठंडा होने पर कटे आम डाल कर व मिला कर सैट होने के लिए 20 मिनट फ्रिज में रखें. इसे मैंगो क्रीम के ऊपर डाल कर सैट होने के लिए फ्रिज में रखें. ठंडाठंडा सर्व करें.

‘जैम और स्ट्राबेरी का ऐसा संगम आप भी ट्राई जरूर करें.’

कूल पिंक

सामग्री

1/2 कप मिक्स फ्रूट जैम, 2 बड़े चम्मच क्रीम

1/2 कप पानी, 1/2 कप स्ट्राबैरी आइसक्रीम

सजाने के लिए स्ट्राबैरी चिप्स.

विधि

जैम, पानी और क्रीम को एकसाथ उबाल कर सौस तैयार कर लें और ठंडा होने के लिए रख दें. एक पुडिंग गिलास में थोड़ी सौस डालें. आइसक्रीम के ऊपर स्कूप लगाएं. दोबारा सौस डालें. फिर स्ट्राबैरी चिप्स से सजा कर परोसें.

‘बनाना और कस्टर्ड का फ्लेवर जब मिलेगा तो क्या स्वाद आएगा.’

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...