दोस्तों ये तो हम जान ही चुके है की घर में पनीर कैसे बनाये ,चलिए अब जानते है की घर में रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी कैसे बनाये. हम अक्सर अपने घरों में मटर पनीर की सब्जी बनाते है. इसको बनाने के कई तरीके होते है और हर तरीको से ही ये काफी लज़ीज़ लगती हो क्योंकि मटर और पनीर का मेल बहुत ही बेजोड़ होता है.पर अक्सर जब हम रेस्टोरेंट या ढाबे में ये सब्जी खाते है तो उसका स्वाद ही कुछ अलग रहता है.हम घर पर वैसी ही सब्जी बनाने की कोशिश करते है लेकिन वैसी सब्जी बन ही नहीं पाती.
तो चलिए आज हम आपको रेस्टोरेंट जैसी मटर पनीर की सब्जी का सीक्रेट बताते है.
कितने लोगों के लिए : 3 से 4
समय:15 से 20 मिनट
मील टाइप-veg
हमें चाहिए-
पनीर – 500 ग्राम(चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
मटर के दाने -2 कप(उबले हुए)
रिफाइन्ड या सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
आलू-2 मध्यम आकार के (उबले हुए)
टमाटर – 2 बड़े साइज़ के
प्याज़-3 बड़े साइज़ के
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन -8 से 10 कलियाँ
लौंग-3 से 4
तेज़ पत्ता-2 छोटे
जीरा – 1 छोटी चम्मच
हल्दी ½ छोटी चम्मच
धनियाँ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
कसूरी मेथी -1 छोटी चम्मच (ऑप्शनल)
हरा धनियाँ - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार
