मूंग दाल का हलवा उत्तर भारत की मशहूर मिठाईयों में से एक है. इसे सभी बड़े चाव से खाते है. खाना खानें के बाद कुछ मीठा खानें को मिल जाए तो मुंह से सिर्फ यही बात निकलती है कि वाह क्या बात है.
मूंग दाल का हलवा खानें में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. यह एक ऐसा हलवा है जिसे ठंडा कर आप फ्रीज में 7-8 दिनों तर स्टोर कर सकती है. जानिए मूंग की दाल का हलवा बनाने का तरीका.
सामग्री
1. एक कप मूंग की धुली दाल
2. एक कप घी
3. एक कप मावा
4. एक चौथाई कप चीनी
5. छोटे-छोटे टुकडें में 20-25 काजू
6. 5-6 बारीक काटा हुए बादाम
7. 15-20 किशमिश
8. आधा चम्मच इलाइची पाउडर
9. बारीक काटा हुआ पिस्ता
यूं बनाए मूंग दाल का हलवा
- सबसे पहलें हलवा बनाने के 3-4 घंटे पहले दाल को पानी में भिगो दे. इसके बाद इसे थोडा सा पानी के साथ दरदरा करके पीस लें, फिर इस दाल को एक पतलें कपड़े में डालकर 1 घंटे के लिए लटका दे जिससे कि इसका पानी निकल जाए.
- एक घंटे बाद गैस में एक कढाई रखें और उसमें घी डाले. गर्म हो जाने के बाद इसमें पीसी दाल डाल दे और गैस की धीमी आंच करके गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करिए. इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें.
