अगर आपके घर में ज्यादातर लोग शाकाहारी हैं तो हो न हो पनीर का एक पैकेट हमेशा आपके फ्रिज में रहता ही होगा. अगर आज रात आपके घर कुछ ऐसे मेहमान आ रहे हैं जिन्हें वेज ही सर्व करना है तो स्पाइसी पनीर मसाला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे आप रूमाली रोटी या तवा रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं. यकीन मानिए जो भी इसे खाएगा, आपकी तारीफ किए बिन नहीं रह पाएगा.

सामग्री

200 ग्राम पनीर

2 मध्यम आकार के कटे हुए टमाटर

2 इंच अदरक का टुकड़ा, कटा हुआ

2 हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई

आधा चम्मच हल्दी

एक-तिहाई चम्मच धनिया पाउडर

ये भी पढ़ें- Winter Special: स्नैक्स में बनाएं वेजीटेबल लजानिया

एक-तिहाई चम्मच गरम मसाला

नमक स्वादानुसार

एक बड़ा प्याज कटा हुआ

आधा चम्मच जीरा

दो चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च

चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक-तिहाई चम्मच जीरा पाउडर

एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर

3 चम्मच रिफाइंड ऑयल

विधि

एक पैन गर्म करें और उसमें तेल डालकर उसे गर्म होने दें. इसमें जीरा डालकर अच्छी तरह भूनें.

इसमें अदरक, लहसुन और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए भूनें.

इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें. इसे लगातार चलाते रहें.

अब इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें. तीन से चार मिनट तक इसे पकने दें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...