रोटी रोल

सामग्री

4-5 पतली रोटियां,  1/4 कप सोया चूरा, 1 बड़ा चम्मच मटर उबले,  1 बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी ,  1 छोटा चम्मच अदरकलहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हरीमिर्च पेस्ट,  1/2 छोटा चम्मच देगी मिर्च,  1 छोटा चम्मच मैगी मसाला मैजिक,  1 छोटा चम्मच चिली पनीर मसाला, 1 कटोरी ब्रैडक्रंब्स,  अंडे या चावल के आटे का घोल,  तेल तलने के लिए,  नमक स्वादानुसार.

विधि

सोया चूरा को थोड़ी देर के लिए गरम पानी में भिगो दें. फिर पानी निथार कर अच्छी तरह निचोड़ लें. एक पैन में तेल गरम कर अदरक, लहसुन व हरीमिर्च का पेस्ट डाल कर भूनें. टोमैटो प्यूरी

मिला कर पानी सूखने तक पकाएं. सारे मसाले मिला कर कुछ देर भूनें. सोया चूरा व मटर मिला कर पानी का छींट दे कर ढक कर 2 मिनट तक पकाएं. ढक्कन हटा कर पानी सूखने तक तेज आंच पर सब्जी को लगातार चलाते हुए भून लें. रोटी में थोड़ी सी भरावन भरें. मनचाहे आकार में रोल करें. चावल के आटे के घोल में डुबो कर ब्रैडक्रंब्स लपेट कर तल लें.

‘ब्रैड का फू्रटी टोस्ट जायकेदार भी है और हैल्दी भी.’

हैल्दी टोस्ट

सामग्री

9-10 ब्रैडस्लाइस,  3-4 अनन्नास  स्लाइस

1 सेब, 1 नाशपाती,  1 कप चीज कसा

1 बड़ा चम्मच शहद,  1 बड़ा चम्मच मेयोनीज

1 छोटा चम्मच ओरिगैनो,  नमक स्वादादुसार.

विधि

ब्रैड के किनारे काट लें. फलों को बारीक टुकड़ों में काट लें. इन में मेयोनीज, शहद व नमक मिला लें. नौन स्टिक तवे पर ब्रैड को एक तरफ से सेंक लें. अब सारी सिंकी ब्रैड के सुनहरे हिस्से पर तैयार फल फैलाएं. कसा चीज बुरकें और ब्रैड को दोबारा नौनस्टिक तवे पर धीमी आंच पर नीचे से सुनहरा होने तक सेंकें. सेंकते समय ब्रैड के पीसों को ढक दें ताकि ऊपर का चीज पिघल जाए. फिर मनचाहे आकार में काटें और ओरिगैनो बुरक कर चाय के साथ परोसें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...