आज की भागमभाग भरी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती है संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक भोजन, इसकी पूर्ति अंकुरित अनाज को अपने भोजन में शामिल करके की जा सकती है. अंकुरित अनाज फायबर, विटामिन्स, प्रोटीन, एंटी ओक्सिडेंट, मैग्नीशियम और फास्फोरस से भरपूर होते हैं. अंकुरित अनाज में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है अतः यह वजन को भी संतुलित रखने में मददगार होते हैं. अंकुरित अनाज स्वास्थ्यप्रद होता है क्योंकि अंकुरित होने के बाद इन अनाजों में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व दोगुगे हो जाते हैं. काले सफेद चने, मोठ, मूंगफली, साबुत मूंग और मैथीदाना आदि को बड़ी ही आसानी से अंकुरित किया जा सकता है. आहार विशेषज्ञों के अनुसार अंकुरित को प्रतिदिन की डाईट में किसी न किसी रूप में अवश्य शामिल करना चाहिए. आज हम आपको अंकुरित से बनने वाली रेसिपी बनाना बता रहे हैं जिसे हमने मिक्स स्प्राउट से बनाया है तो आइये देखते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं-
कितने लोगों के लिए 6
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
मिक्स अंकुरित(मूंग, मोठ, चना) 2 कप
कटा हरा प्याज 1 कप
कटा पत्ता गोभी 1/2 कप
कटी हरी धनिया 1 टेबल स्पून
कटी हरी मिर्च 4
कटा लहसुन 6 कली
ब्रेड क्रम्बस 1 कप
ये भी पढ़ें- 6 Type की होती हैं Bread, जानिए क्या हैं इनके फायदे
