फेस्टिव सीजन चल रहा है और त्यौहार की खुशी मेहमानों के आने से और अधिक बढ़ जाती है. ऐसे में अक्सर अपने कुछ खास मेहमानों और परिचितों के साथ हम गेट टू गेदर पार्टी का आयोजन भी करते हैं. आजकल सभी नया टेस्ट खोजते हैं आज हम आपको ऐसी ही कुछ मीठी और नमकीन डिशेज बनाना बता रहे हैं जिन्हें बनाना बहुत आसान तो है ही साथ ही ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों ही युगों का प्रतिनिधित्व भी करतीं हैं तो आइए देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाया जाता है-
-रेप्ड डेट्स
कितने लोगों के लिए 10
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
बड़े और ताजे खजूर 10
किसा ताजा पनीर 100 ग्राम
इलायची पाउडर 1/4 टीस्पून
मिल्क पाउडर। 1 टीस्पून
किसा मोजरेला चीज 1/4 कप
शहद 2 टेबलस्पून
विधि
पनीर में मिल्क और इलायची पाउडर अच्छी तरह मिला लें. अब खजूर के बीज निकालकर पनीर को इनमें स्टफ कर दें. इसी प्रकार सारे खजूर तैयार कर लें. अब इनके ऊपर चीज डालकर माइक्रोवेब में 200 डिग्री पर बेक करें और गर्मागर्म डेट्स को शहद के साथ सर्व करें.
-चीजी पोमेग्रेनेट टोस्ट
कितने लोगों के लिए 6
बनने में लगने वाला समय 20 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
गार्लिक ब्रेड स्लाइस 6
चीज क्यूब्स 2
ताजा दूध 1/4 कप
ताजी हरी चटनी 2 टेबलस्पून
किसा पनीर 2 टेबलस्पून
चाट मसाला 1/2 टीस्पून
