Snacks Recipes : अगर आप शाम या सुबह के नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी रेसिपी ट्राय करना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट औप्शन है.

सैमोलीना वैजी ट्विस्ट

सामग्री

- 1 कप सूजी

- 1 बड़ा चम्मच घिसी गाजर

- 1 छोटा चम्मच लाल शिमलामिर्च बारीक कटी

- 1 छोटा चम्मच प्याज बारीक कटा

- 1 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी

- 1 छोटा चम्मच राईदाना

- 1 छोटा चम्मच पुदीनापत्ती कटी

- 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड

- 11/2 कप पानी

- थोड़ा सा चीज पाउडर

- थोड़े से चिली फ्लैक्स

- नमक स्वादानुसार.

विधि

पैन गरम कर के रिफाइंड डालें. धीमी आंच कर के राईदाना, नमक, प्याज, गाजर, हरीमिर्च, शिमलामिर्च व आखिर में पुदीनापत्ती डालें. अब पानी डाल कर उबलने दें. सूजी मिलाएं व धीमी आंच कर के पानी सोखने तक पकाएं. अब चौड़े बरतन में निकाल कर ठंडा होने दें. 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड मिला कर आटे की तरह गूंध कर चिकना कर लें. अब इस की छोटीछोटी बौल्स बना कर स्टीमर में स्टीम करें. 1 प्लेट में चीज पाउडर और चिली फ्लैक्स मिला कर बौल्स को रोल कर लें. शेजवान चटनी या हरी चटनी के साथ वैजी ट्विस्ट का लुत्फ उठाएं.

 

चना भभरा

सामग्री

- 1 कप चने उबले

- 3/4 कप चावल का आटा

- 1/4 कप बेसन

- 1/2 छोटा चम्मच हींग

- 1/2 छोटा चम्मच हलदी

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...