दो मिनट में न बनने वाली मैगी सबकी फेवरेट है. मैगी का टेस्ट बढ़ाने के लिए हम इसमें सब्जियां डालते हैं. ओरिगेनो भी मैगी का स्वाद दोगुना कर देता है. मैगी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कुछ भी मिक्स कर सकते हैं. तो अगली बार ट्राई करें मैगी कटलेट.

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

- 200 ग्राम मैगी

- आधा कप सब्जियां (गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च)

- 3 आलू उबले हुए

- 2 प्याज बारीक कटी

- 2 टेबल स्पून पालक कटा हुआ

- 2 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट

- 1 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया

- 1 पैकेट मैगी मसाला

- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर

- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

- 1/2 टी स्पून चाट मसाला

- 1/2 टी स्पून अमचूर

- नमक स्वादानुसार

- तलने के लिए तेल

विधि :

मैगी में एक टी स्पून तेल डालकर बिना मसाला डाले उबाल लें. आलू को मैश करके उसमें प्याज, लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, मैगी मसाला और सभी सूखे मसाले डाल दें.

अब इसमें उबली हुई मैगी और बारीक कटी सब्जियां डाल दें. मैगी को मैश न करें, हल्के हाथों से मिश्रण में मिला दें.

अब इस मिश्रण के कटलेट बना लें. ध्यान रखें कि कटलेट ज्यादा मोटे न हो.

कड़ाही में तेल गरम कर कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा कर तल लें. गर्मागर्म कटलेट टॉमेटो सॉस के साथ सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...