फेस्टिवल्स का सीजन प्रारम्भ हो चुका है और हमारे यहां त्योहारों का मतलब ही मीठा होता है. त्योहारों पर घर में यूं ही बहुत सारा काम रहता है इसलिए इन दिनों इस तरह की मिठाइयां बनानी चाहिए जिन्हें बनाने में अधिक परिश्रम भी न लगे और मिठाई बनकर तैयार भी हो जाये. घर पर बनी मिठाइयों का सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि उनमें मिलावट नहीं होती साथ ही घर पर बनाई जाने से ये काफी सस्ती भी पड़तीं हैं. आज हम आपको बूंदी से ऐसी ही दो रेसिपी बनाना बता रहे हैं जिन्हें आप झटपट बड़ी आसानी से घर पर बना सकतीं हैं हमने यहां पर बाजार से लायी रेडीमेड बूंदी का प्रयोग किया है आप चाहें तो घर पर भी बूंदी बना सकतीं हैं तो आइये देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाते हैं.
- बूंदी पेना कोटा
कितने लोगों के लिए 4
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
1. रेडीमेड बूंदी 1 कप
2. ओवरनाईट भीगे पिस्ता 1 कप
3. अमूल क्रीम 1 टेबलस्पून
4. दूध 2 टेबलस्पून
5. ओलिव आयल 1/2 टीस्पून
6. पिसी शकर 1/4 टीस्पून
7. कॉर्नफ्लोर 1/8 टीस्पून
8. इलायची पाउडर 1/4 टीस्पून
9. बारीक कटा पिस्ता 1 टीस्पून
