Tasty Dishes : चटपटी पावभाजी
सामग्री
250 ग्राम लौकी छिली व कटी द्य 2 गाजरें द्य 150 ग्राम फूलगोभी, 6 फ्रैंचबींस द्य 1/4 कप मटर के हरे दाने, 250 ग्राम टमाटर कद्दूकस किया, 1 छोटा चम्मच अदरकलहसुन पेस्ट, 1/2 कप प्याज बारीक कटा , 2 बड़े चम्मच पावभाजी मसाला, 2 बड़े चम्मच टोमैटो कैचअप, 2 लाल मिर्च, स्वादानुसार 2 छोटे चम्मच औलिव औयल, थोड़ी सी धनियापत्ती कटी सजावट के लिए
थोड़ा सा पनीर कटा सजावट के लिए द्य 6 पाव द्य 1 छोटा चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार.
विधि
गाजरों को छील कर मोटे टुकड़ों में व फूलगोभी को भी मोटे टुकड़ों में काट लें. फ्रैंचबींस को भी 1/2 इंच टुकड़ों में काट लें. अब सभी सब्जियों को 1/2 कप पानी और 1/2 चम्मच नमक के साथ प्रैशरकुकर में पकाएं. 1 सीटी आने के बाद लगभग 7 मिनट धीमी आंच पर और पकाएं. एक नौनस्टिक कड़ाही में औलिव औयल गरम कर प्याज सौते करें. फिर अदरकलहसुन पेस्ट डालें. 2 मिनट बाद टमाटर और पावभाजी मसाला डाल कर भूनें. जब मसाला भुन जाए तब इस में उबली सब्जियां डालें व मैशर से मैश करें. अच्छी तरह पकाएं. इस में टोमैटो कैचअप भी मिला दें. भाजी तैयार हो जाए तो सर्विंग बाउल में निकालें. पनीर के टुकड़ों और धनियापत्ती से सजाएं. एक नौनस्टिक तवे को मक्खन से चिकना कर उस पर पावभाजी मसाला बुरक तुरंत पाव को बीच से काट कर तवे पर डालें. अच्छी तरह सेंक लें. भाजी के साथ सर्व करें.
