चटनियां भारतीय भोजन का अभिन्न अंग हैं. ये भोजन की थाली में विविधता तो लातीं ही हैं साथ ही भोजन की पौष्टिकता में भी वृद्धि करतीं हैं. नीबू, धनिया, आंवला, अदरक आदि से भांति भांति की चटनियां बनाई जातीं हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ चटनियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप बड़ी आसानी से बना सकतीं हैं.
-अदरक, खजूर चटनी
कितने लोंगों के लिए 8
बनने में लगने वाला समय 20 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
अदरक 250 ग्राम
खजूर 200 ग्राम
काला नमक 1 टीस्पून
काली मिर्च 1/2 टीस्पून
नीबू का रस 1 टेबलस्पून
घी 1 टेबलस्पून
विधि
अदरक को धो, छीलकर बारीक किस लें. खजूर की गुठली निकालकर बारीक टुकड़ों में काट लें. गर्म घी में अदरक और नमक डाल दें. 2-3 मिनट पकाकर खजूर और काली मिर्च डालकर चलाएं, 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब चटनी गाढ़ी हो जाये तो गैस बंद कर दें. ठंडा होने पर नीबू का रस मिलाकर कांच के जार में भरकर रखें. यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ इम्युनिटी बूस्ट करने वाली भी होती है.
ये भी पढ़ें- Winter Special: मूली से बनाएं ये टेस्टी Dishes
-इंस्टेंट नीबू चटनी
कितने लोगों के लिए 8
बनने में लगने वाला समय 40 मिनट
मील टाइप वेज
नीबू 1 किलो
शकर 1 किलो
काला नमक 1 टीस्पून
सादा नमक 1 टीस्पून
सेंधा नमक 1 टीस्पून
