सुबह-सुबह नास्ते में क्या बनाएं ये हर महिला की परेशानी है आखिर हेल्दी और टेस्टी डिश कैसे बनाएं. तो चिंता छोड़िए सुबह नास्ते में बनाएं चावल की बड़ी और वैज पोहा बौल्स और भी डिश..
- चावल की बड़ी
सामग्री
1. 1 कप चावल
2. 1 हरीमिर्चद्य
3. 1/2 कप फूलगोभी कसी
4. 1/2 चम्मच अदरक कसा
5. 2 बड़े टमाटर
6. 1/4 चम्मच हलदी
7. 1/4 चम्मच जीरा
8. 1 चम्मच धनिया पाउडर
9. 1/4 चम्मच गरममसाला
10. 1/4 चम्मच लालमिर्च पाउडर
11. चुटकीभर हींग
12. 1 बड़ा चम्मच घी
13. तलने के लिए तेल
14. 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी
15. नमक स्वादानुसार.
विधि
चावलों को पानी में 1/2 घंटा भिगो कर महीन पीस लें. फिर इस में अदरक, फूलगोभी, हरीमिर्च और नमक मिला कर अच्छी तरह फेंट लें. कड़ाही में तेल गरम कर मिश्रण की छोटीछोटी बडि़यां बना कर तल लें. एक कड़ाही में घी गरम कर जीरा, हलदी, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर और हींग डालें. इस में टमाटरों को मिक्सी में पीस कर डाल अच्छी तरह भून लें. 1 कप पानी और बडि़यां डाल कर 8-10 मिनट हलकी आंच पर पकने दें. फिर धनियापत्ती डाल कर परांठों के साथ परोसें.
2. वैज पोहा बौल्स
सामग्री
1. 1 कप पोहा
2. 1-1 बड़ा चम्मच लाल, पीली, व हरीमिर्च बारीक कटी
3. 1 छोटा प्याज बारीक कटा
4. 2 छोटी गाजर कसी
5. 2 बड़े चम्मच कच्चा नारियल कसा
