सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक हर गृहिणी की एक ही समस्या होती है कि आज क्या बनाया जाए. लौकी, तोरई, कद्दू, पालक जैसी हरी सब्जियां औऱ बहुत तली भुनी, मिर्च मसाले वाली सब्जियों को भी रोज नहीं खाया जा सकता.
रेस्टोरेंट की सब्जियां जहां बहुत महंगी तो होती ही हैं साथ ही हाइजिनिक और पौष्टिक भी नहीं होती तो क्यों न घर पर ही ऐसी रेसिपी बना ली जाए जो हाइजिनिक भी हो और बनाना भी आसान हो. इसी तारतम्य में आज हम आपको शिमला और पनीर से बहुत आसान सी सब्जी बनाना बता रहे हैं जिसे आप घर के सामान से ही बना सकतीं हैं. तो आइए देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है-
कितने लोगों के लिए- 6
बनने में लगने वाला समय- 20 मिनट
मील टाइप- वेज
सामग्री
1. शिमला मिर्च 250 ग्राम
2. पनीर 250 ग्राम
3. टमाटर 4
4. प्याज 2
5. अदरक 1 छोटी गांठ
6. हरी मिर्च 3
7. साबुत लाल मिर्च 2
8. लहसुन 4 कली
9. तेजपात पत्ता 2
10. बड़ी इलायची 2
11. दालचीनी आधा इंच
12. काजू 8
13. हल्दी पाउडर 1/4 टीस्पून
14. धनिया पाउडर 1 टीस्पून
15. गरम मसाला 1/4 टीस्पून
16. कश्मीरी लाल मिर्च 1/2 टीस्पून
17. नमक स्वादानुसार
