ईवनिंग और मॉर्निंग दोनों ही समय में कुछ न कुछ नाश्ते की आवश्यकता होती ही है. आजकल अधिकांश घरेलू कामों के लिए मेड होती है जिससे महिलाओं को काम से तो आराम मिला है पर वहीं शारीरिक परिश्रम कम हो जाने से बी पी और शुगर जैसी बीमारियां भी जन्म लेने लगीं हैं इसीलिये आज अधिकांश लोग हैल्दी नाश्ता चाहते हैं जिससे उन्हें पोषण तो भरपूर मिले परन्तु कैलोरी न बढ़े. खमीर उठाकर बनाये जाने वाले खाद्य पदार्थों को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि खाद्य पदार्थों में खमीर उठाने वाला बैक्टीरिया बहुत सेहतमन्द होता है. खमीरी खाद्य पदार्थों में एमिनो एसिड, प्रोटीन, और विटामिन्स पाए जाते हैं जो मसल्स को रिपेयर करने के साथ साथ शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं. इसी तारतम्य में हम आपको एक ऐसे नाश्ते को बनाना बता रहे हैं जिसे हमने दाल चावल में खमीर उठाकर बनाया है जिसे बनाना काफी आसान है और ये नाश्ता पौष्टिकता से भरपूर भी है तो आइए देखते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं-
कितने लोंगों के लिए 8
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाइप वेज
सामग्री
मिक्स दाल 1 कप
चावल 1/2 कप
किसी लौकी 1 कप
किसी गाजर 1 कप
बारीक कटा प्याज 1
अदरक हरी मिर्च पेस्ट 1 टीस्पून
ये भी पढ़ें- Monsoon Special: आलू की हैं शौकीन तो आज बनाएं तवा आलू मसाला
