Winter Season
कौर्न कौस्तिनी
सामग्री
- 2 ब्रैड
- 2 चम्मच मक्खन
- 1 टमाटर
- 1 खीरा
- 1 कप पत्तागोभी
- 1-1 लाल, हरी व पीली शिमलामिर्च
- चाटमसाला स्वादानुसार
- 1/2 कप कौर्न उबले
- कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार.
विधि
धीमी आंच पर तवा गरम कर ब्रैड को सुखा लें. इस से वह कुरकुरी हो जाएगी. टमाटर के बीज निकाल कर 2 टुकड़े कर लें. पत्तागोभी और तीनों शिमलामिर्च को भी बीज निकाल कर काट लें. फ्राइंगपैन में 1/2 चम्मच मक्खन डाल कर हलका सा सौफ्ट होने पर शैलो फ्राई कर लें. ब्रैड के छोटेछोटे टुकड़े करें. इस में सारी सामग्री मिला लें. ऊपर से चाटमसाला व कालीमिर्च पाउडर बुरक तुरंत सर्व करें.
‘मिल्क, कोकोनट और क्रीम से बना यह स्वादा सभी को पसंद आएगा.’
स्वीट्स डिलाइट
सामग्री
- 1 कप मिल्क पाउडर
- 1 कप नारियल पाउडर
- 4-5 छोटे चम्मच क्रीम
- 1 कप बूरा
- कुछ बूंदें गुलाबजल
- थोड़ा सा लाल फूड कलर
- 10-12 काजू कटे हुए.
विधि
बूरा, मिल्क पाउडर, नारियल पाउडर और क्रीम को अच्छी तरह आटे की तरह कड़ा गूंध लें. फिर इस में से आधा अलग निकाल लें. इस में लाल कलर मिला लें. फिर गुलाबजल मिक्स कर लें. काजुओं के सफेद हिस्सों के नीचे भी और ऊपर भी पौलिथीन लगा कर लंबे डंडे की तरह उतना ही लंबा बना लें जितनी सफेद हिस्से की रोटी की चौड़ाई हो. लंबे लाल डंडे को रोटी पर रख कर रोटी में लपेट दें. अब अंदर लाल बाहर सफेद रंग का लंबा डंडा बन जाएगा. अब टुकड़े काट कर लाल रंग के हिस्से पर काजू रख कर हलका सा दबा कर चिपका दें ताकि काजू हटें नहीं. स्वीट डिलाइट तैयार है.
