Anorexia: अगर आपके घर में भी कोई ऐसा है जिसे लगातार पतला होने का जूनून सवार हो गया है और लाख समझने पर भी वह नहीं समझ रहा, तो भी उसे उसके हाल पर ना छोड़े  क्यूंकि हो सकता है वह जिद्दी ना हो बल्कि एनोरेक्सिया नामक बीमारी से पीड़ित हो इसलिए ऐसे समय में उसे आपकी मदद की जरूरत है. इसलिए उसका इलाज कराएं और पेशेंस बनाएं रखें और उसके साथ खड़े रहें.

क्या है एनोरेक्सिया?

एनोरेक्सिया अपने वजन को लेकर ओवर कॉन्शस होने को कहते हैं. इसके चलते व्यक्ति अपनी बॉडी इमेज को लेकर बहुत ज्यादा लेकर परेशान रहते हैं. यह एक गंभीर मनोवैज्ञानिक स्थिति है. एनोरेक्सिया से पीड़ित लोग खुद को भूखा रखते हैं और वजन बढ़ने या मोटे होने के डर (फोबिया) से पीड़ित होते हैं. ये लोग अपने वजन और शरीर के आकार को नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक प्रयास करते हैं, मन होने और भूख लगने पर भी ये कुछ नहीं खाते.

इससे इन्हें कमजोरी और कई समस्याएं होने लगती हैं लेकिन फिर भी वजन बढ़ने का डर इन पर इस तरह हावी होता है कि ये उससे बाहर आ ही नहीं पाते. यह पागलपन इस हद तक बढ़ जाता है कि कई लोग खाने के बाद उल्टी करके, मूत्रवर्धक या एनीमा के माध्यम से भी कैलोरी को नियंत्रित करते हुए भी देखे गए हैं. कई रोगी अत्यधिक व्यायाम भी करने लग जाते हैं जिससे वजन न बढ़े.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...