फल स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं ये हम सभी जानते हैं, पर क्या आपको पता है कि कुछ फलों के छिलके भी फायदेमंद होते हैं? आम तौर पर हम फलों के छिलकों को फेंक देते हैं. हमें नहीं पता होता है कि इनका स्वास्थ्य लाभ क्या होता है. जानकारी के आभाव में हम फलों के छिलकों को फेंक देते हैं. इस खबर में हम आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे जिनके छिलकों का इस्लेमाल आप अपने स्वास्थ्यवर्धन के लिए कर सकेंगे.

कई शोध के बाद ये बात सामने आई कि ज्यादातर फलों में एंटीऔक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो कई घातक बीमारियों की रोकथाम करते हैं. ये हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं, वज़न कम करने में सहायक होते हैं, त्वचा को चमकीला बनाते हैं तथा शरीर से विषारी पदार्थों को बाहर निकलते हैं. फलों की लाख खूबियों के बाद अब हम आपको बताएंगे कि इन फलों के छिलकें किस तरह से आपके लिए लाभकारी होंगे.

  • संतरे का छिलका

benefits of peel of fruits

संतरे के छिलके में एंटीऔक्सीडेंट की मात्रा प्रचूर होती है. शरीर के फैट कम करने में भी ये काफी मददगार होते हैं. इसके साथ ही कब्ज और स्वास संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी होते हैं.

  • केले का छिलका  

benefits of peel of fruits

केले के छिलके काफी लाभकारी होते हैं. केले का छिलकों का इस्तेमाल पीले दांतों को साफ करने के लिए भी किया जाता है. इसके अलावा ये झुलसी हुई त्वचा को आराम पहुंचाते हैं तथा थोड़ी मात्रा में खान एपर ये एसिडिटी से भी आराम दिलाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...