बिजी लाइफस्टाइल में हर किसी के वजन पर फर्क पड़ता है. कम्प्यूटर पर काम करने वाले लोग वजन बढ़ने का ज्यादा जल्दी शिकार होते हैं, जिसके लिए कुछ लोग जिम जाकर वजन घटाते हैं तो कुछ लोग घर पर ही डाइटिंग करके वजन घटाने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि ब्लड ग्रुप पर बेस्ड डाइट भी आप का वजन घटाने में मदद कर सकती है? प्रौफेशनल डाइटीशियन का कहना है कि हर व्यक्ति की पाचन और रोगप्रतिरोधक क्षमता उसके ब्लड ग्रुप पर निर्भर करती है. वहीं जांच में भी पाया गया है कि ‘ओ’ ब्लड ग्रुप के व्यक्ति आमतौर पर एग्जिमा, एलर्जी, बुखार आदि से ज्यादा पीड़ित होते हैं.
1. थ्योरी के हिसाब से है पुराना ‘ओ’ ब्लड ग्रुप
रंजिनी दत्त कहती हैं कि ब्लड ग्रुप की थियोरी के हिसाब से यह ब्लड ग्रुप सब से पुराना माना जाता है. पुराना ब्लड ग्रुप कहने का तात्पर्य यह है कि यह ब्लड ग्रुप प्रागैतिहासिक मानव का ब्लड ग्रुप है. इस ब्लड ग्रुप वालों की पाचन क्षमता बहुत अच्छी होती है. इस ब्लड ग्रुप में हाई स्टमक ऐसिड (आमाशय में मौजूद अम्ल) होने के कारण हाई प्रोटीन को हजम कर पाना आसान होता है.
ये भी पढ़ें- बच्चों को ना पिलाएं प्लास्टिक बोतल से दूध, हो सकता हैं प्रोस्टेट कैंसर
