क्या आपको भी च्यूइंग गम चबाने की आदत है, अगर है तो ये आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. आज हम ये खबर ऐसे लोगो के लिए लेकर आएं हैं जिन्हे लगता है कि च्यूइंग गम चबाने के केवल नुकसान है. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि च्यूइंग गम चबाने के फायदे क्या होते हैं. च्यूइंग गम चबाना चेहरे के फैट को कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है. इसके अलावा एक शोध में यह भी कहा गया है कि इससे हमारा ओवरऔल वजन भी कम किया जा सकता है. इसके और भी कई फायदे होते हैं. तो चलिए, जानते हैं कि वे फायदे क्या हैं.

मोटापा भगाए

च्यूइंग गम चेहरे के फैट को कम करने के लिए तो इस्तेमाल किया ही जाता है लेकिन अब एक नए शोध में कहा गया है कि अगर आप टहलते वक्त च्यूइंग गम चबाते हैं तो इससे आपका ओवरऔल वेट भी कम हो सकता है. जापान में हुए एक शोध में इस बात का दावा किया गया है. इसके अलावा च्यूइंग गम चबाने से आपको भूख भी कम लगती है. आपको मीठा खाने की इच्छा नहीं होती. साथ ही च्यूइंग गम चबाने से 11 कैलोरी प्रति घंटे कम भी किया जा सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...