इन दिनों पॉवर वाले चश्मे पहने बच्चों की बढ़ती संख्या को  देखकर बहुत चिंता होती है. टेक्नोलॉजी हमारी मदद करने और हमारे जीवन को सरल बनाने के लिए होती है, लेकिन बहुत से आविष्कारों ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया है और उन्हें आलसी बना दिया है. कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन क्लास के लिए गैजेट्स के सामने ज्यादातर बच्चे अपना समय बिता रहे हैं. इसकी वजह से बच्चे बाहर खेलने बहुत कम जा पा रहे हैं. लेकिन यह चीज उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है खासकरके उनकी आंख के लिए यह बहुत खतरनाक है. इसलिए यह जरूरी है कि हम उनके स्क्रीन के सामने बैठने के समय को कम करें और उन्हें ऐसी डाइट दें, जो स्वाभाविक रूप से उनकी आंखों की रोशनी में सुधार करें. उन्हें बैलेंस्ड डाइट देने के अलावा मीडियम एक्सरसाइज और नियमित आंखों की जाँच खराब दृष्टि से निपटने के लिए सरल उपाय होती हैं.

अगर आपका बच्चा खाने के लिए बहुत उधम मचाता है और उसे भोजन के माध्यम से उचित पोषण नहीं मिल रहा हो, तो आपको विटामिन सप्लीमेंट वाली डाइट देनी चाहिए. मल्टी-विटामिन सिरप और अन्य खाद्य सप्लीमेंट जैसे रस और शेक बच्चों के शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें और दृष्टि संबंधी समस्यायों को कम करेंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...