कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया हुआ है, लेकिन रोज कमा कर खाने वाले मजदूरों को लॉक डाउन के समय अपनी बेसिक जरूरत की चीजों को जुटाने में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें अपना पेट भरना मुश्किल हो रहा है. इसलिए पीएम मोदी ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड के बारे में सबको बताया. उन्होंने कहा कि इसके जरिए कोई भी शख्स आसानी से कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही इस जंग में आर्थिक मदद कर सकता है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में पूरी जानकारी दी.
ऐसी मुश्किल के समय बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने-अपने तरीके से उन मजदूरों की सहायता करने में जुटे हुए हैं. अब बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने भी अपने NGO बीइंग ह्यूमन के जरिए मजदूरों की सहायता करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों को रुपये देकर सहायता करने का फैसला किया है.
View this post on Instagram
आपको बता दे फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (Federation of Western Indian Cine Employees) (FWICE) के मुताबिक, सलमान खान ने इंडस्ट्री के 25000 दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक रूप से मदद करने का फैसला लिया है.
