महिलाएं खुद को हर चीज़ में अप टू डेट रखना पसंद करती हैं खासकर फैशन व आउटफिट्स के मामले में. उनके पास समय हो या न हो, वर्किंग हो या हाउस वाइफ वे खुद को सवारने के लिए पार्लर में जाना ही पसंद करती हैं ताकि खुद की सुंदरता को और बड़ा सके. लेकिन अब वे चाहा कर भी ऐसा नहीं कर पा रही हैं , क्योंकि कोरोना के चलते 21 दिन के लॉक डाउन ने हर चीज़ की रफ़्तार को रोक दिया है. घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है. सिर्फ जरूरी चीज़ें ही उपलब्ध हो रही है, वो भी लंबी लंबी क्वी में लगकर. ऐसे में पार्लर के खुलने का तो सवाल ही नहीं है. अगर आसपास में किसी ने पार्लर का कोर्स किया भी हुआ है, तो भी वह फ्रेंड या पड़ोसी होने के नाते भी घर आना जाना पसंद नहीं कर रहे, या फिर साफ़ इंकार करना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं , क्योंकि इस समय जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे में जब आपको हो रही है पार्लर की कमी महसूस तो हम आपको बताते हैं आसान से उपाय, जिसे आप घर बैठे आजमा कर पा सकती हैं पार्लर जैसा लुक. जानते हैं कैसे
