आज सब की प्राथमिकता में स्वस्थ रहना है. किसी को कैंसर या उस जैसी जानलेवा दूसरी बीमारियों से डर नहीं है. डर है तो सिर्फ कोविड-19 बीमारी से, जो नोवल कोरोना वायरस के हमले से हो जाती है.

वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए जारी की गईं गाइडलाइन्स को सभी जानते हैं. इस में बेसिक 3 बातें अहम हैं- हैंडवाश, सोशल डिस्टेंसिंग और फेसमास्क. यह भी सभी को मालूम है. लेकिन इन में से सब से बेहतर बचाव फेसमास्क से होता है. पहले हाथ धोने और सामाजिक दूरी को ही अहमियत दी गई थी. फेसमास्क पर जोर नहीं था. रिसर्च हुई तो फिर फेसमास्क के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया. उस के बाद की रिसर्च के बाद फेसमास्क को कुछ देशों में अनिवार्य कर दिया गया. अब तकरीबन पूरे भारत में भी इसे जरूरी कर दिया गया है.

मास्क से बेहतर बचाव :

दुनिया के देशों में कोरोना पर रिसर्चें हो रही हैं. कम समय में जितनी रिसर्चें इस विषय पर हुईं और हो रही हैं, उतनी शायद किसी दूसरे विषय पर नहीं हुईं. एक ताजा रिसर्च सामने आई है जिस में कोरोना वायरस के इन्फैक्शन से बचाव के लिए फेसमास्क को हैंडवाश और सोशल डिस्टेंसिंग से बेहतर करार दिया गया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...