फैस्टिवल सीजन में जीभ पर कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि फैस्टिव मूड के साथसाथ शौपिंग भी जोरों से चलती है, जिस भी मार्केट में जाते हैं वहां के स्नैक्स का स्वाद चखे बिना लौटना खुद को गवारा नहीं होता. ऐसे में ऐक्साइटमैंट के चक्कर में हम ओवर ईटिंग कर बैठते हैं, जो न सिर्फ त्योहारों के दौरान वजन को बढ़ाने का काम करती है, बल्कि पेट दर्द, ऐसिडिटी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जो सारे त्योहारों की रौनक को फीका करने का ही काम करेगा. ऐसे में जरूरत है ये हैल्दी टिप्स अपनाने की:

1. लैमन वाटर से करें दिन की शुरुआत

हरकोई खुद को हमेशा फिट देखना चाहता है. खासकर फैस्टिवल्स के दौरान सैंटर औफ अट्रैक्शन बनना हर किसी की इच्छा होती है. ऐसे में लैमन वाटर आप की बौडी को डिटौक्स करने का काम करेगा. इस से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाने से मैटाबोलिज्म स्ट्रौंग होता है और पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है.

2. ब्रेकफास्ट हो लो कैलोरी

शरीर को चलाने के लिए ईंधन की जरूरत होती है और वह खाने के जरीए ही मिल सकता है. इस के लिए आप को ब्रेकफास्ट में कार्बोहाइड्रेट से ज्यादा प्रोटीन का इनटैक बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट हैल्दी होने के साथसाथ आप की टमी को भी लंबे समय तक फुल रखने का काम करता है. इस के लिए अंडे को भी अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...