Vaginal Health :  महिलाओं की वेजाइना से जुड़ी हलकीफुलकी तकलीफें कभीकभी किसी बड़ी बीमारी का संकेत होती हैं, जिन का उपचार समझदारी और समय रहते किया जा सकता है.

बौडी : वेजाइना महिलाओं के शरीर का एक संवेदनशील और अहम हिस्सा है, जिस की सेहत पर पूरा प्रजननतंत्र निर्भर करता है.

सीके बिरला अस्पताल, गुरुग्राम में औब्सटेट्रिक्स ऐंड गायनोकोलौजी स्पैशलिस्ट, डाक्टर अरुणा कालरा के मुताबिक, अगर वेजाइना से असामान्य डिस्चार्ज हो रहा है, जलन हो रही है या बारबार इन्फैक्शन होता है, तो ये सामान्य नहीं हो सकता। वेजाइनल डिस्चार्ज, बदबू, खुजली, सूजन और दर्द जैसे लक्षण छोटी समस्याओं से ले कर बड़ी बीमारियों जैसे पीसीओडी, यौन संक्रमण या यहां तक कि सर्वाइकल कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, समय रहते अगर इन संकेतों को समझ लिया जाए, तो आप वेजाइना की हैल्थ को बनाए रख सकती हैं और किसी भी बड़ी परेशानी से बच सकती हैं.

सामान्य और असामान्य वेजाइनल डिस्चार्ज में फर्क जानें

हर महिला को वेजाइनल डिस्चार्ज होता है, जो शरीर को साफ रखने का एक प्राकृतिक तरीका है. लेकिन जब यह डिस्चार्ज पीला, हरा या दुर्गंध वाला हो, तो चिंता की बात हो सकती है. जलन, खुजली या पेन के साथ डिस्चार्ज होना संक्रमण, यीस्ट इन्फैक्शन या यौन संचारित रोग (एसटीआई) का संकेत हो सकता है. अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो बिना देरी डाक्टर से सलाह लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...