अपवाद को छोड़ दें तो हर युवक या युवती को अपने पूरे जीवन में दूल्हा या दुलहन बनने का मौका केवल एक बार ही मिलता है. इस मौके पर अधिकांश युवक वरुण धवन या आदित्य धर की तरह स्मार्ट ऐंड यंग और युवतियां यामी गौतम की तरह ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं.
शादी के मौके पर, शादी के आयोजन का सारा जिम्मा तो परिवार वालों का ही होता है. दूल्हादुलहन के जिम्मे तो केवल शादी के समारोह के समय अपने लिए परिधान चुनना, करीबी दोस्तों को इस समारोह में शिरकत के लिए आमंत्रण देना और खुद की फिटनैस की बात सोचना ही होता है.
इस मौके पर ज्यादातर युवकयुवतियां खुद को संवारने के लिए फिटनैस हासिल करने में जुट जाते हैं. फिटनैस हासिल करने के लिए इन दिनों उन्हें जम कर मेहनत करनी होती है.
संतुलित आहार और नियमित व्यायाम
स्वराज की शादी तो तय हो गई है, लेकिन उस की शादी 2 माह बाद होगी. इस अल्पाअवधि में ही स्वराज अपनी काया में ऐसा सुधार चाहता है कि लोग उस की ससुराल वालों को कहें कि लड़का तो आप ने पढ़ालिखा तो चुना ही है, खूबसूरत भी बहुत है.
अपनों और दूसरों से अपने व्यक्तित्व की प्रशंसा पाने के लिए स्वराज ने जिम जौइन कर लिया है. वहां वह जम कर पसीना बहाता है.
