मुंह में छाले की समस्या हो जाना बहुत ही आम बात है. आपने अक्सर देखा होगा लोगों को कभी न कभी, मुंह में छाले हो जाते हैं. और कभी-कभी नहीं लोगों को बार-बार इस समस्या से दो चार होते देखा गया है. जब भी आपको छाले होते हैं तो, इनसे परेशान होकर आपको बोलने में परेशानी होने के साथ-साथ खाने-पीने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.
मुंह में होने वाले छालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. इन उपायों की मदद से आपके छाले जल्दी ठीक हो जाऐंगे.
कारण :
आपके मुंह में होने वाले छालों के कई सामान्य से कारण हैं, जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं होती.
1. आपका पेट साफ न होना.
2. आपके दैनिक जीवन में संतुलित आहार का अभाव होना.
3. आपके द्वारा पान मसालों आदि का सेवन करना.
4. गलती से दांतों से कट जाना.
5. जरुरत से ज्यादा तीखा या खट्टा खाना.
छालों का घरेलू उपचार :
1. त्रिफला की राख को शहद में मिलाकर मुंह में छाले वाले स्थान पर लगाएं और जब ऐसा करने से मुंह में थूक भर जाए तब कुल्ला कर लें. ऐसा करने से आपको छालों से राहत मिलती है. ऐसा दिन में कम से कम 2 बार करना चाहिए.
