स्किन हमारी सेहत का आइना होती है. और हम सभी चाहते हैं कि हमारी हैल्थी और ग्लोइंग स्किन हो. जिसके लिए हम तरह तरह की कोस्मेटिक्स ट्राई करते हैं. लेकिन क्या आप नहीं चाहतीं कि आपकी नैचुरली ही ग्लोइंग व हैल्थी स्किन हो, जिसके कारण आपको किसी खास कोस्मेटिक की जरूरत न हो. यकीन मानिए आपकी नेचुरल ब्यूटी के आगे आपका कॉम्प्लेक्शन भी मायने नहीं रखेगा. लेकिन ये निखार आपकी त्वचा में अच्छे खानपान से ही आएगा. क्योंकि हमारे खानपान का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है. तो आइए जानते हैं ऐसे फ्रूट्स के बारे में , जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके स्किन में निखार ला सकती हैं. इस संबंद में बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट पूजा बांगा.

1. कीवी

कीवी में विटामिन सी , मिनरल और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ साथ स्किन को यंग व हैल्थी बनाने का काम करता है. इसमें विटामिन इ की मौजूदगी स्किन वाइटनिंग , झुर्रियों और एक्ने को कम करती है. वहीं कीवी में ओमेगा 3 फैटी एसिड विभिन तरह की स्किन प्रोब्लम्स से छुटकारा दिलवाता है, जिससे चेहरा यंग व .फ्रैश दिखता है. यकीन मानिए अगर आप रोजाना 1 कीवी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपके शरीर से टोक्सिंस बाहर निकलते हैं , जिससे स्किन अंदर व बाहर से खिल उठती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...