पूरे विश्व में चाय एक ऐसी चीज़ होती है जो पानी के बाद सबसे ज्यादा पी जाती है. ग्रीन-टी बहुत सालों से use की जा रही है .जापान और चाइना में तो ये एक नार्मल पेय की तरह है. आप तो जानते ही है की जापान और चाइना के लोगों की स्किन बहुत ही ग्लोइंग होती है और उसके पीछे एक बहुत बड़ा श्रेय ग्रीन-टी को जाता है. हममे से बहुत से लोग जानते है की ग्रीन-टी सिर्फ वजन कम करने के लिए है. लेकिन हम आपको बता दें की हाल ही में किये गए अध्ययनों से पता चला है कि ग्रीन टी वजन घटाने में कारगर तो है ही साथ ही साथ ये और भी बड़ी बीमारियों जैसे कैंसर , टाइप 2 डायबिटीज़ और अल्जाइमर जैसे रोगों तक पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है.
आइये जानते है इसके और भी फायदे-
1- हृदय रोग को कम करती है ग्रीन टी
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन-टी ह्रदय के लिए फायदेमंद होती है.इसका नियमित सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है. ग्रीन-टी में पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होता है. पॉलीफेनॉल्स असल में एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी फ्लेमेटरी होते हैं. जो ब्लड- प्रेशर को कम करने में मदद करते है. और उसकी वजह से दिल की बीमारियाँ कम होती हैं. ग्रीन-टी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल, जिससे ह्रदय रोग का खतरा रहता है, उसके स्तर को भी कम करती है.
