दिन भर के काम के बाद थकान हमारें पूरे शरीर पर हावी रहता है. ऐसे में थकान के कारण दिमाग कुछ भी सोच पाने की स्थिति में नहीं होता. शरीर में एनर्जी लौटाने के लिए थोड़ा सा आराम और मसाज मददगार साबित हो सकता है. क्या आप जानती हैं कि मसाज आपके लिए कितना फायदेमंद है ? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर पर मसाज करने से रक्त प्रवाह दुरुस्त होता है. इससे दिमाग में पर्याप्त मात्रा में औक्सीजन पहुंचता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है.

अच्छे किस्म के तेल से जब आप अपने बालों में मसाज करते हैं तो इससे न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलती है बल्कि आपके बाल भी सुंदर और स्वस्थ बनते हैं. इसके अलावा भी सिर पर मसाज करने के ढेरों फायदे होते हैं. उन्हीं फायदों में से कुछ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

माइग्रेन और सिरदर्द में

कभी कभार तनाव या चिंता की वजह से पीठ और सिर में दर्द की समस्या होती है. इसकी वजह से आपकी दैनिक जीवन की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में अगर आप सिर में मसाज करती हैं तो इससे पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है. इससे आपका दिमाग शांत होता है और तनाव दूर होता है. इसके अलावा अगर सिर में नियमित रूप से मसाज किया जाए तो माइग्रेन की समस्या से भी हमेंशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...