सर्दियों का मौसम और सर्द हवाएं अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आती है. ऐसे में कई बार जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा हो जाती है. यह समस्या ऐसी होती है जो आसानी से पीछा नहीं छोड़ती. विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में तापमान में गिरावट की वजह से ऐसा होता है. जब वातावरण के तापमान में कमी आती है तो इससे वायुमंडलीय दाब कम हो जाता है. कम वायुदाब की वजह से मसल्स का प्रसार होता है जिससे जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. जो जोड़ों आदि में दर्द का प्रमुख कारण होता है.

इस दर्द से बचने के लिए हम आपको कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस चिलचिलाती ठण्ड में जोड़ो के दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं.

हेल्दी भोजन करें

मजबूत हड्डियां स्वस्थ शरीर की प्रमुख आवश्यकता हैं और हड्डियों की मजबूती के लिए हेल्दी भोजन का सेवन करना बेहद जरूरी है. इसके लिए आपको अपनी डाइट में हर रोज ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन के, विटामिव सी, विटामिन डी और मछली का तेल शामिल करना चाहिए. इसके अलावा दूध-दही, पनीर, स्ट्रौबेरी, कीवी, अनानास, अंडे आदि का सेवन भी रोज करना बेहद जरूरी है. यह शरीर में हर तरह के दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...