10मई, 2022 को बैंगलुरु में चेतना राज की एक क्लीनिक में दुखद मृत्यु तब हो गई जब वह वजन घटाने के लिए लाइपोसक्शन के लिए गई. वह कन्नड़ धारावाहियों में ऐक्टिंग करती थी और फैट रिमूव कराने के लिए साहेबगौडा शेट्टी के क्लीनिक में गई थी.

डाक्टरों ने उस की हालत बिगड़ने पर भी दूसरे बड़े अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं दी. फैट फ्री प्लास्टिक सर्जरी वैसे बहुत सेफ है पर हर सर्जरी का अपना जोखिम भी होता है और डाक्टर सर्जरी से बचने की सलाह देते हैं. फिर भी युवतियां सर्जरी कराती हैं.

चेतना अपने मातापिता या किसी निकट संबंधी को बनाए बिना सर्जरी कराने पहुंची थी ताकि उस के पतले हो जाने का राज लोग न जान सकें. सर्जरी के दौरान उस के लंग्स में पानी भर गया जिस से उस की मृत्यु हो गई.

फैट फ्री सर्जरी में हिप्स, थाइज, आर्म्स आदि से फैट निकाल दिया जाता है. बदलते समय के साथ लोगों में खुद को सजानेसंवारने की चाह बढ़ी है. लोग सैलिब्रिटीज की तरह दिखना चाहते हैं. इस के लिए वे कोईर् भी कीमत चुकाने को तैयार हो जाते हैं. कौस्मैटिक सर्जनों का कहना है कि कई बार तो लोग ऐसी डिमांड कर बैठते है जिसे पूरा करना हमारे बस की बात नहीं होती. हालांकि बाहर के देशों में कौस्मैटिक सर्जरी बेहद आम है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...