Health Tips : आजकल बच्चों और युवा पीढ़ी में जंक फूड खाने का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है और उन की रोज जंक फूड खाने की आदत एक लत का रूप ले रही है. वे चाह कर भी इस से दूरी नहीं बना पा रहे हैं जिस की वजह से वे मोटापे का शिकार हो रहे हैं और कम उम्र में ही बीमारियों से घिर रहे हैं. ऐसे में यदि आप जंक फूड खाने की आदत से दूरी बनाना चाहते हैं तो यह जानकारी आप के बड़े काम आएगी.

हम सभी अकसर एकदूसरे से यह कहते रहते हैं या एकदूसरे के मुंह से सुनते रहते हैं क्या करूं यार यह आदत तो छूटती ही नहीं. चूंकि आदत को छोड़ना है इसलिए हम अकसर आदतों को नकारात्मक रूप में ही लेते हैं पर वस्तुत: ऐसा नहीं है. किसी व्यक्ति की दिनचर्या कैसी होगी, यह उस व्यक्ति की आदतें ही तय करती हैं.

हम सभी अपने रोजमर्रा के बहुत सारे काम अपनी आदतों के अनुसार ही करते हैं. फिर चाहे वह हमारा सुबह उठने या रात का सोने का समय हो, हम क्या खाते हैं, कैसा व्यवहार करते हैं यह सब हमारी आदतें ही तय कराती हैं. इसीलिए आदतें अच्छी भी हो सकती हैं और बुरी भी. यदि आदत अच्छी हो तो उस का सकारात्मक प्रभाव हमारे साथसाथ हमारे परिवार और समाज सभी पर पड़ता है, वहीं दूसरी ओर यदि आदतें बुरी हों जिन्हें हम छोड़ना चाहते हैं, नकारात्मक होती हैं तो उन्हें छोड़ना मुश्किल होता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...