Summer health care : हर साल बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हीट स्ट्रोक यानि लू के मामले तेजी से बढ़े हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है. ग्लोबल वार्मिंग का मुख्य कारण मानवीय गतिविधियों से वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों जैसे सीओ2, मीथेन आदि की बढ़ती वजह है, जो सूर्य की गरमी को रोक कर पृथ्वी के तापमान में वृद्धि कर रही है. इस में प्रमुख योगदान कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों का जलना, वनों की कटाई और औद्योगिकरण है, जिसे रोकना संभव नहीं है

ऐसे में इस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना, धूप में निकलने से बचना, ढीले और हलके रंग के कपड़े पहनने की सलाह ऐक्सपर्ट लगातार देते हैं. खासकर बाहर जाने वालों को इस तेज गरमी से बचने के लिए कुछ सावधानियां रखने की आवश्यकता है.

मुंबई की कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के इंटर्नल मैडिसिन के कंसल्टेंट डाक्टर बीए चौरसिया कहते हैं कि काम के सिलसिले में गरमियों में रोज बाहर आनेजाने वाली सभी को अपनी सेहत का खास खयाल रखना चाहिए, ताकि वे हीट स्ट्रोक की चपेट में न आएं. इस में सब से जरूरी है कि आप दिनभर खूब पानी पीएं, लंबे सफर या बाहर रहने के दौरान अपने साथ पानी की बोतल या इलैक्ट्रोलाइट जरूर रखें. हमेशा हलके रंग के और ढीलेढाले कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...