शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है. लेकिन वर्तमान में अनियमित खानपान और अस्वस्थ दिनचर्या के कारण उच्च रक्तचाप और निम्न रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है.
जब किसी के शरीर में रक्त-प्रवाह सामान्य से कम हो जाता है तो उसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. सामान्यतया ब्लड प्रेशर 120/80 होता है. यदि ब्लड प्रेशर 90 से कम हो जाए तो उसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. इसे अगर गंभीरता से न लिया जाये तो इसका असर शरीर के दूसरे अंगों पर पड़ता है.
ऐसे में शरीर में ब्लड का दबाव कम होने से आवश्यक अंगों तक पूरा ब्लड नहीं पहुंच पाता जिससे उनके कार्यो में बाधा पहुंचती है. ऐसे में दिल, किडनी, फेफड़े और दिमाग आंशिक रूप से या पूरी तरह से काम करना भी बंद कर सकते हैं. लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर तुरंत ये काम करें.
1. लेमन जूस पियें
लेमन जूस उच्च रक्तचाप में काफी फायदेमंद होता है लेकिन ये निम्न रक्तचाप में भी फायदेमंद होता है. जब डीहाइड्रेशन की समस्या हो तो यह बहुत ही उपयोगी है. कई बार लेमन जूस में हल्का सा नमक और चीनी डालकर पिया जा सकता है. इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी. साथ ही लीवर भी सही से काम करता है.
