लेखक-आशीष

कोरोना महामारी ने दुनियाभर के लोगों को सेहतमंद जीवनशैली अपनाने को मजबूर कर दिया है. हर कोई इम्यूनिटी बूस्टर चीजों को डाइट का हिस्सा बना रहा है. यों तो अधिकतर भारतीय शाकाहारी हैं और नपातुला खाना ही पसंद करते हैं, मगर फूड ग्लोबलाइजेशन के चलते उन के खानपान का कुछ हिस्सा फास्ट फूड ने ले ही लिया है. ऐसे में सेहत और इम्यूनिटी के लिए सिर्फ खानपान पर निर्भर रहने के बजाए यदि प्राकृतिक गुणों से भरपूर चीजों जैसे च्यवनप्राश इत्यादि को भी अपने सेहत वाले रूटीन में शामिल कर लें तो आप की वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत दोगुनी हो जाती है.

क्या हैं फायदे

ज्यादातर लोग च्यवनप्राश का सेवन सर्दी के मौसम में ही करते हैं, मगर इस के सेहत वाले इतने फायदे हैं कि किसी भी मौसम में इस का सेवन किया जा सकता है. च्यवनप्राश कौमन या ऐलर्जी वाले कोल्ड और फ्लू से लड़ने के लिए आप की इम्यूनिटी को और भी स्ट्रौंग बनाता है. इसे बनाने में मुख्य रूप से आंवले का प्रयोग किया जाता है, जो कि विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है. हालांकि, च्यवनप्राश बनाने की प्रक्रिया के दौरान आंवलों को जलाने और सुखाने जैसे कई चरणों से गुजरना पड़ता है मगर फिर भी इस में मौजूद विटामिन सी जस का तस ही रहता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...