सब्जियों की दुनिया में करेला स्वास्थ्यप्रद सब्जियों में से एक है.पर हममे से कई ऐसे लोग है जो करेले का नाम सुनते ही नाक मुंह सिकोड़ने लगते है और इसके कडवापन के कारन इसे खाना पसंद नहीं करते.पर क्या आप जानते है की किसी की भी फ़ूड लिस्ट में सबसे नीचे रहने वाला करेला हमारे स्वास्थय के लिए कितना फायदेमंद है.  जी हां, करेले के कई ऐसे फायदे होते हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे. तो चलिए जानते है करेले के फायदों के बारे में-

करेला विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है. करेला में पोटेशियम, फोलेट, जिंक और आयरन जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं. करेला से एंटीऑक्सीडेंट जैसे कैटेचिन, गैलिक एसिड, एपेप्टिन और क्लोरोजेनिक एसिड प्राप्त होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से मुक्त रखने में मदद करते हैं.

1-डायबिटीज को करे कंट्रोल-

करेले में एंटी डायबिटिक्स प्रॉपर्टीज पायी जाती है जिसके कारन करेला मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसका ये स्वास्थ्य लाभ पूरे देश में प्रचलित भी है. करेले में चरन्तीं ,विसीने , पॉलीपेप्टाइड-पी नामक तीन सक्रिय यौगिक होते हैं जो प्राकृतिक तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं.

2- कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर-

करेले में फायटो-नुट्रिएंट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो आपके शरीर में उपस्थित हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते है. इससे हार्ट अटैक का रिस्क और स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...